कांगड़ा: पंप हाउस से तार चोरी से पानी की सप्लाई बाधित

Date:

--Advertisement--

जल शक्ति विभाग के इंदौरा के पंप हाउसों से तार चोरी होने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह पहले इंदपुर में एक पंप हाउस से चोरों ने तार चुरा लिए थे, जिससे चार दिन तक पानी की सप्लाई बाधित रही। अब पिछले दो दिनों में चार पंप हाउसों से कीमती तार चोरी होने से पानी की सप्लाई फिर से बाधित हो गई है।

जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राजिंदर स्नोरिया ने बताया कि डमटाल सैक्शन के कनिष्ठ अभियंता अश्वनी ने उन्हें बताया कि उनके सैक्शन के अंतर्गत आने वाले तीन पंप हाउस—भपू, तोकी और लच्छो—से चोरों ने तार चुरा लिया है, जिससे पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। वहीं, काठगढ़ सैक्शन के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शर्मा ने बताया कि चुहड़पुर पंप हाउस से भी तार काट दिए गए हैं। इन चारों पंप हाउसों में हुई तार चोरी की शिकायत थाना इंदौरा में की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग जल्द ही नए तारों की व्यवस्था करके पानी की सप्लाई बहाल कर देगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर ITI के दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 90% से ज्यादा उपस्थिति वालों को मिला पुरस्कार

राजकीय ITI शाहपुर में 21 नवंबर 2026 को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों और कौशल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया।

Kangra: धर्मशाला में घर से 200 मीटर दूर मिली 27 वर्षीय युवती की जली हुई लाश, शादी की तैयारियों के बीच हुई दर्दनाक घटना;...

धर्मशाला के चीलगाड़ी में 27 वर्षीय शबनम का जला हुआ शव घर से करीब 200 मीटर दूर सड़क किनारे मिला। युवती शनिवार सुबह घर से निकली थी। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य कॉलेज में शुरू हुआ मेडिटेशन रूम, विद्यार्थियों को मिलेगा तनाव से मुक्ति और मानसिक शांति का नया ठिकाना

द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत में विद्यार्थियों और शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य व आत्मिक शांति के लिए मेडिटेशन रूम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बीके महेश डोगरा ने ब्रेन साइंस, माइंड अवेकनिंग और ध्यान के महत्व पर जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में NSS शिविर का छठा दिन खास, 43 स्वयंसेवियों ने किया नागरिक अस्पताल का दौरा; प्रोफेसर ने दिया सफलता का मंत्र

शाहपुर स्कूल में NSS शिविर के छठे दिन 43 स्वयंसेवियों ने नागरिक अस्पताल का भ्रमण किया और विद्यालय परिसर में पौधों की देखभाल की। प्रोफेसर श्वेता कोहली ने विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।