Sirmaur: श्री रेणुका जी में बड़ा हादसा टला: देवशिला के पास गिरी विशाल चट्टान, स्कूटी सवार बाल-बाल बचा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री रेणुका जी में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। देवशिला के समीप अचानक एक भारी-भरकम चट्टान पहाड़ी से टूटकर नीचे गिर गई, जो ददाहू-सतौन सड़क को पार करते हुए निचली बड़ोन सड़क तक जा पहुंची। उसी समय एक स्कूटी सवार युवक, अंकुश ठाकुर (निवासी बड़ोन), इस मार्ग से गुजर रहा था और चट्टान की चपेट में आ गया। सौभाग्यवश, उसे केवल मामूली चोटें आईं और उसकी जान बच गई।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि यह चट्टान देवशिला स्थल से कुछ ही कदम पहले सड़क पर रुक गई, अन्यथा वहां स्थित भगवान श्री परशुराम जी की आदमकद प्रतिमा को भी नुकसान पहुंच सकता था। श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल ने जानकारी दी कि यह चट्टान सीधे उस पहाड़ी से आई, जो देवशिला के ठीक ऊपर स्थित है। गनीमत यह रही कि प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित रही और किसी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि यह स्थान हमेशा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही से भरा रहता है और ऐसी घटनाएं भविष्य में गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं।

गोयल ने बताया कि यह पहाड़ बरसात के मौसम में अक्सर खतरनाक हो जाता है, और चट्टानों के गिरने की घटनाएं यहां आम हो गई हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सड़क पर विशेष सावधानी बरतें, खासकर बरसात के दौरान, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

वहीं, जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते सिरमौर की तीन सड़कों पर अब भी यातायात बंद है। रविवार देर शाम तक शिलाई डिवीजन की दो और पांवटा साहिब डिवीजन की एक सड़क भूस्खलन और मलबा गिरने से अवरुद्ध रही। हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा अन्य बंद सड़कों को अस्थायी रूप से बहाल कर दिया गया है। विभाग की मशीनरी 24 घंटे तैनात की गई है ताकि सड़कें जल्दी से जल्दी खुल सकें और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बरसात के चलते विभाग को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन विभाग ने अधिकतर मार्गों को कुछ ही घंटों में खोलकर तत्परता का परिचय दिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, कमल पाधा ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेश

शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में आयोजित एक दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कमल पाधा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को नशामुक्त समाज का मजबूत माध्यम बताया।

Himachal: कांगड़ा का पता बताकर हमीरपुर के परिवार से 18 लाख की ठगी! रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार, फर्जी निकली शादी की...

हमीरपुर में शादी का झांसा देकर एक परिवार से कथित तौर पर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार हो गया और जांच में शादी की बुकिंग भी फर्जी निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sirmaur: सिरमौर से 18 वर्षीय युवती रहस्यमयी ढंग से लापता! कोचिंग जाने के बाद नहीं लौटी घर, पुलिस जांच में जुटी

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के किशनपुरा क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती कोचिंग जाने के बाद लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Chamba: चंबा में सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता और क्या हुआ नुकसान

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह 8:47 बजे 2.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर रही और किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।