Mandi: करसोग में विद्युत हैंडपंपों से अस्थायी जलापूर्ति बहाल, 60% क्षेत्रों को राहत

Date:

--Advertisement--

करसोग, 5 जुलाई 2025 — करसोग में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद उत्पन्न जल संकट को देखते हुए जल शक्ति विभाग ने राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया है। विभाग के अधिशासी अभियंता के.के. शर्मा ने जानकारी दी कि करसोग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में से लगभग 50 से 60 प्रतिशत हिस्सों में पेयजल आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। इस आपदा में कुल 144 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई थीं, जिनमें से अब तक 82 योजनाओं को पुनः सुचारू कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जहां पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं और जलापूर्ति संभव नहीं हो पा रही, वहां विभाग द्वारा टैंकरों के माध्यम से अस्थायी रूप से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा, बस स्टैंड के पास जल शक्ति विभाग के डिवीजन कार्यालय के नजदीक स्थापित हैंडपंप में विद्युत संचालित समरसीबल पंप लगाकर अस्थायी जल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।

जल शक्ति विभाग द्वारा अन्य क्षेत्रों में भी जरूरत के अनुसार इसी प्रकार की विद्युत चालित हैंडपंप व्यवस्था स्थापित की जा रही है, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द पेयजल की सुविधा प्रदान की जा सके। अधिशासी अभियंता ने बताया कि करसोग बाजार में भी आगामी दो दिनों के भीतर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि 30 जून की रात करसोग क्षेत्र में आई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पाइपलाइनें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिससे जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। इसके समाधान के लिए विभाग ने तुरंत कदम उठाते हुए टैंकरों और विद्युत हैंडपंपों के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन 2026: इस बार राखी बांधने का सबसे शुभ समय क्या है? सुबह से दोपहर तक के मुहूर्त जानें

रक्षाबंधन 2026 का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। जानें राखी बांधने का मुख्य शुभ समय, लाभ मुहूर्त, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त, दोपहर का शुभ समय और भद्रा से जुड़ी पूरी जानकारी।

Kangra: शाहपुर में DAV स्कूल गोझू का पर्यावरण संदेश, वेद प्रचार सप्ताह में लगाए 100 पौधे; NHAI टीम ने भी दिया सहयोग

वेद प्रचार सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गोझू ने शाहपुर के लदवाड़ा में एनएचएआई के समीप 100 पौधे लगाए। अभियान में वन विभाग, भारत कंस्ट्रक्शन (NHAI) की टीम और श्रमिकों ने सहयोग किया।

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SPU मंडी की JOA IT परीक्षा की होगी SIT जांच, 5 सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्षता की पड़ताल

हिमाचल हाईकोर्ट ने एसपीयू मंडी की जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवालों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी को स्क्राइब सुविधा नहीं देने और भारतीय एजुकेशन सोसायटी की मान्यता से जुड़े मामलों में भी कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं।