Himachal: हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल: 7 बीडीओ को एचएएस प्रमोशन, कई अधिकारियों के तबादले

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राज्य में सेवाएं दे रहे 7 ब्लॉक विकास अधिकारियों (बीडीओ) को हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के पद पर पदोन्नत किया है। इन पदोन्नत अधिकारियों को उनके नए पदों पर तैनाती भी दे दी गई है। वहीं, सरकार ने 5 एचएएस अधिकारियों का तबादला किया है और 1 अधिकारी के तबादले का आदेश रद्द कर दिया है।

डीपीसी की बैठक के बाद एचएएस बने अधिकारियों में कल्याणी गुप्ता को प्रोजेक्ट अधिकारी, आईटीडीपी केलांग के पद पर तैनात किया गया है। जगदीप सिंह को एसी टू डीसी धर्मशाला, अभिषेक मित्तल को एसडीएम भरमौर, कीर्ति चंदेल को एसडीएम डोडराक्वार, जयबंती देवी को एसी टू डीसी कुल्लू, चंद्रवीर सिंह को एसडीएम सलूणी और ओम प्रकाश को एसडीएम कफोटा के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार ने 5 एचएएस अधिकारियों का स्थानांतरण भी किया है। हिमानी, जो पहले सहायक आयुक्त कम बीडीओ भंगाणा थीं, अब सहायक आयुक्त कम बीडीओ छौहारा बनेंगी। पीपी सिंह को एसी टू डीसी चम्बा से स्थानांतरित कर एमडी, हिमाचल प्रदेश बैकवर्ड क्लासिज एंड फाइनांस डिवेल्पमेंट कॉर्पोरेशन नियुक्त किया गया है। अपराजिता चंदेल, जिन्हें पहले एसडीएम सलूणी से हटाया गया था, अब एसी टू डीसी चम्बा के रूप में काम करेंगी। सुभाष गौतम, जो एसी टू डीसी धर्मशाला थे, उन्हें ओएसडी सैनिक कल्याण, हमीरपुरबनाया गया है। बचित्र सिंह, जो तैनाती का इंतजार कर रहे थे, को एसडीएम गोहर के पद पर भेजा गया है।

वहीं, एक तबादला आदेश को सरकार ने निरस्त कर दिया है। पंकज शर्मा, जिन्हें एसडीएम बंजार से एसडीएम कफोटा भेजा जाना था, उनके तबादले का आदेश रद्द कर दिया गया है।

यह फेरबदल प्रशासनिक ढांचे को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार का अहम कदम माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।