Kangra: आर.एस. बाली ने की हिमाचल के शक्तिपीठ सर्किट और एयर एंबुलेंस नेटवर्क की पैरवी, नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

Date:

--Advertisement--

देहरादून में भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा आयोजित पहले उत्तरी क्षेत्रीय नागरिक उड्डयन सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं एचआरटीसी के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने राज्य की जरूरतों को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। इस सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किन्जारापु ने की, जिसमें उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि और विमानन क्षेत्र के विशेषज्ञ मौजूद रहे।

आर.एस. बाली ने अपने संबोधन में हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों — नैना देवी, चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, बज्रेश्वरी (कांगड़ा) और चामुंडा — को हेलीकॉप्टर सेवाओं से जोड़ने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इन धार्मिक स्थलों तक हवाई पहुंच से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सहज यात्रा का अनुभव मिलेगा और प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के दुर्गम और दूरस्थ इलाकों के लिए हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवाएं शुरू करने की मांग की, ताकि आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो सकें। उन्होंने गगल एयरपोर्ट में वर्तमान में निर्धारित 5 किलोमीटर विजिबिलिटी शर्त में बदलाव की जरूरत बताई, जिससे वहां अधिक संख्या में उड़ानों की आवाजाही संभव हो सके। उन्होंने राज्य के हेलीपोर्ट्स को योजनाबद्ध रूप से विकसित करने और नए स्थलों की पहचान कर उन्हें तैयार करने की भी बात कही।

सम्मेलन के उपरांत आर.एस. बाली ने जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने हिमाचल प्रदेश की मांगों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि राज्य की आवश्यकताओं के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बाली ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक और सांस्कृतिक विशेषताओं को ध्यान में रखकर यदि योजनाएं बनाई जाएं, तो इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आम लोगों को राहत और सुरक्षा भी मिलेगी। इससे प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, हरियाणा सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, राजस्थान सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार, और उत्तराखंड सरकार के वन मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन 2026: इस बार राखी बांधने का सबसे शुभ समय क्या है? सुबह से दोपहर तक के मुहूर्त जानें

रक्षाबंधन 2026 का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। जानें राखी बांधने का मुख्य शुभ समय, लाभ मुहूर्त, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त, दोपहर का शुभ समय और भद्रा से जुड़ी पूरी जानकारी।

Kangra: शाहपुर में DAV स्कूल गोझू का पर्यावरण संदेश, वेद प्रचार सप्ताह में लगाए 100 पौधे; NHAI टीम ने भी दिया सहयोग

वेद प्रचार सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गोझू ने शाहपुर के लदवाड़ा में एनएचएआई के समीप 100 पौधे लगाए। अभियान में वन विभाग, भारत कंस्ट्रक्शन (NHAI) की टीम और श्रमिकों ने सहयोग किया।

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SPU मंडी की JOA IT परीक्षा की होगी SIT जांच, 5 सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्षता की पड़ताल

हिमाचल हाईकोर्ट ने एसपीयू मंडी की जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवालों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी को स्क्राइब सुविधा नहीं देने और भारतीय एजुकेशन सोसायटी की मान्यता से जुड़े मामलों में भी कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं।