Sirmaur: यमुना नदी में अचानक बढ़ा जलस्तर, 11 मजदूर टापू में फंसे, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत भंगानी से करीब तीन किलोमीटर दूर उत्तराखंड सीमा के पास यमुना नदी में एक बड़ा हादसा टल गया। वीरवार को यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से नदी के बीच बने टापू पर 11 लोग फंस गए। इनमें 7 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल थीं। सभी मजदूर बाड़वाला साधना केंद्र के पास नदी किनारे काम कर रहे थे। काम में व्यस्त होने के कारण किसी को यह अहसास नहीं हुआ कि नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जब तक उन्हें स्थिति का अंदाज़ा होता, तब तक पानी चारों ओर से घिर चुका था और वे सभी टापू पर फंस गए।

स्थानीय लोगों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत पुलिस चौकी डाकपत्थर को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ तथा जल पुलिस की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत दल ने तेज़ी से काम किया और कुछ ही घंटों में सफलता हासिल की।

रेस्क्यू किए गए सभी 11 लोग वर्तमान में डुमेट, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून के निवासी हैं। इनकी पहचान कालीचरण पुत्र ठाकुर, अजीत कुमार पुत्र सतवीर, बिट्टू पुत्र ठाकुर, विक्की पुत्र भोपाल सिंह, अशोक पुत्र राजा, सूर्य पुत्र गामू सिंह, जगबीर पुत्र कलवा, हेमलता पत्नी अजीत, नीरज पत्नी बिट्टू, चंद्रावती पत्नी जगबीर, और कल्पना पत्नी कालीचरण के रूप में हुई है।

विकासनगर के सीओ भास्कर शाह ने जानकारी दी कि टापू के चारों ओर पानी भर जाने के कारण मजदूर खुद से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। मौके पर पहुंचे राहत दलों ने पूरी सावधानी और कुशलता से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बरसात के मौसम में आम जनता से अपील की है कि वे नदी और नालों के समीप न जाएं, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।