Mandi: करसोग के सरकोल में बादल फटने से तबाही, 1 की मौत, 4 लापता; रातभर चला रेस्क्यू, 30 लोग बचाए गए

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग उपमंडल के सरकोल क्षेत्र में बीती रात बादल फटने की भयावह घटना ने भारी तबाही मचाई है। इस भीषण आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम करसोग गौरव महाजन के नेतृत्व में उपमंडल प्रशासन और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीडीएमए) की टीम तुरंत हरकत में आ गई। रात लगभग 12 बजे से ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम की तत्परता से विभिन्न गांवों से कुल 30 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुट्टी गांव से 7, रिकी गांव से 7 और ममेल क्षेत्र से 16 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें ममेल से निकाले गए 12 विद्यार्थी और 4 महिलाएं शामिल थीं। ये सभी लोग बाढ़ और मलबे के कारण अपने घरों में फंसे हुए थे।

आपदा ने स्थानीय जनजीवन को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। बाग सलाना निवासी देवराज की गौशाला पूरी तरह बह गई, जिसमें एक गाय और एक बछड़ा भी बह गए। वहीं, हरि सिंह की एक गाय और एक अन्य परिवार की आठ बकरियां तथा एक गाय भी बाढ़ की भेंट चढ़ गईं। सरकोल गांव में जोगिंद्र पाल, कामेश्वर सिंह और उनकी माता के दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त, एक पोल्ट्री फार्म, श्याम सिंह का ढाबा, रति राम की चेन कूपी की दुकान और जय सिंह की मैकेनिक की दुकान भी इस आपदा में पूरी तरह तबाह हो गईं।

सनारली गांव में सुंदर लाल, बुद्धि सिंह, सूरत राम और एक अन्य सुंदर लाल के मकानों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से तिरपाल और कंबल मुहैया करवाए गए हैं ताकि वे अस्थायी रूप से राहत पा सकें। तेज बहाव के चलते करीब एक दर्जन वाहन बह गए हैं और कई अन्य दोपहिया वाहनों को भी गंभीर क्षति पहुंची है।

इस आपदा में सनारली गांव के जीत राम की मृत्यु हो गई है। प्रशासन ने उनके परिजनों को ₹25,000 की त्वरित राहत राशि प्रदान की है। वहीं, अब भी चार लोग लापता हैं और उनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही हैं।

एसडीएम गौरव महाजन ने बताया कि प्रारंभिक मूल्यांकन के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा से विभिन्न विभागों को करीब 20 से 25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। नुकसान का विस्तृत आंकलन राजस्व विभाग की टीमें कर रही हैं। राहत एवं बचाव कार्य में एसडीएम के साथ तहसीलदार डॉ. वरुण गुलाटी, जिला आपदा समन्वयक अमरजीत सिंह, नायब तहसीलदार शांता शुक्ला सहित आपदा प्रबंधन की पूरी टीम लगातार लगे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जा रही है और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।