Solan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश विरोधी पोस्ट शेयर करने वाला युवक हिमाचल में गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 वर्षीय सुलेमान को गिरफ्तार किया है। सुलेमान पर आरोप है कि उसने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर भारत विरोधी, धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली और पाकिस्तान के समर्थन में आपत्तिजनक पोस्ट्स साझा की थीं। पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी शनिवार देर रात को की गई। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बेहट तहसील के गांव अब्दुल्लापुर का निवासी है और पांवटा साहिब के बद्रीपुर क्षेत्र में सब्जी और फल की रेहड़ी लगाकर आजीविका चला रहा था।

Advertisement – HIM Live Tv

इस मामले में स्थानीय निवासियों ने पांवटा साहिब के डीएसपी को शिकायत सौंपी थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी सोशल मीडिया पर ‘सुलेमान’ नाम की आईडी से भारत विरोधी कंटेंट साझा कर रहा है। यह पोस्ट्स खासकर उस समय डाली गईं जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तनाव का माहौल था। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 27 मई को पुलिस थाना पांवटा साहिब में भारतीय दंड संहिता की नई धारा, बीएनएस 152 के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को केस दर्ज करने के बाद चिन्हित कर लिया गया था और शनिवार को उसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच में पाया गया कि उसने ऐसे पोस्ट डाले जो भारत की संप्रभुता और सामाजिक सौहार्द के विरुद्ध थे। मामले की जांच एएसआई गोपाल कृष्ण को सौंपी गई है, जो डिजिटल साक्ष्यों और आरोपी के सोशल मीडिया कनेक्शनों की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियां देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया उसके विरुद्ध जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में और लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध भी उचित कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।