Mandi: सरकाघाट के बल्द्वाड़ा में दो मंजिला मकान में भीषण आग, एक ही परिवार के 9 सदस्य हुए बेघर

Date:

--Advertisement--

बल्द्वाड़ा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोट के धुरखड़ी गांव में वीरवार सुबह एक दो मंजिला स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई। सुबह लगभग 10 बजे हुई इस घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया। मकान में एक ही परिवार के नौ सदस्य रहते थे, जो हादसे के बाद बेघर हो गए हैं। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और मकान सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस मकान में दो भाई और उनकी वृद्ध मां संयुक्त रूप से रहते थे। हादसे में घर के कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और अन्य सभी जरूरी सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस थाना हटली के प्रभारी बृज लाल शर्मा अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तब तक पूरा मकान जल चुका था। धुरखड़ी गांव के वार्ड सदस्य राज पाल ने बताया कि मकान की मालकिन 69 वर्षीय अति देवी, उनके बेटे नरेंद्र कुमार और देवराज इस मकान में रहते थे। नरेंद्र कुमार ग्राम पंचायत कोट के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। आग लगने के समय सभी सदस्य अपने-अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। आग लगने की खबर फैलते ही गांववासी मौके पर पहुंचे, परंतु आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कोई सामान नहीं बचाया जा सका।

घटना के बाद प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई। तहसीलदार बल्द्वाड़ा प्रवीण शर्मा और हल्का पटवारी सचिन मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार को चार तिरपाल और ₹10,000 की फौरी राहत राशि प्रदान की गई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है, और स्थानीय लोग प्रशासन से पीड़ित परिवार को अधिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।