Hamirpur: मानसून से पहले जिला प्रशासन अलर्ट: उपायुक्त अमरजीत सिंह ने दिए सफाई अभियान और आपदा प्रबंधन के निर्देश

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 28 मई 2025 — जिला उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बुधवार को हमीर भवन में आयोजित एक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आगामी मॉनसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार मानसून सामान्य समय से लगभग 10 दिन पहले दस्तक दे सकता है, ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहना होगा।

उपायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित बाढ़, जलभराव और भूस्खलन प्रभावित स्थानों की पहले से पहचान करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग समेत अन्य संबद्ध विभागों की मशीनरी व संसाधनों की मैपिंग करने को भी कहा, ताकि जरूरत के समय उनका तुरंत उपयोग किया जा सके। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि सड़कों और भवनों के आसपास स्थित खतरनाक पेड़ों को तुरंत हटाया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

इसके अलावा, उन्होंने होमगार्ड्स, पुलिस बल और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमों को आपातकालीन उपकरणों के साथ तैयार रखने के निर्देश दिए। यदि किसी विभाग को किसी विशेष उपकरण या मशीनरी की जरूरत हो, तो उसकी मांग तुरंत भेजी जाए। जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए गए कि वह सभी पेयजल स्रोतों की सफाई करें और ब्लीचिंग पाउडर तथा क्लोरीन जैसे जरूरी सैनिटेशन सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करें।

स्वास्थ्य विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग को आवश्यक दवाइयों व खाद्य वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने को कहा गया है। उपायुक्त ने नगर निकायों और शहरी क्षेत्रों में नालियों व नालों की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि कहीं ब्लॉकेज है तो उसे तत्काल हटाया जाए। इसके लिए 1 जून से 10 जून तक एक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि डीडीएमए द्वारा जारी की जाने वाली मौसम संबंधी चेतावनियां, पूर्वानुमान और एडवायजरी समय पर आम जनता तक पहुंचनी चाहिए। साथ ही, किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना तुरंत जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में दी जानी चाहिए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

इस बैठक में एडीसी अभिषेक गर्ग ने विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में एसपी भगत सिंह, विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने आपदा प्रबंधन से संबंधित अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।

WhatsApp पर आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर आया मैसेज, महिला के खाते से 31 हजार साफ; गगरेट में साइबर ठगों का नया पैंतरा, आप भी रहें...

हिमाचल प्रदेश के गगरेट में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताकर एक महिला को WhatsApp पर संपर्क किया और उससे निजी व संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद महिला के बैंक खाते से करीब 31 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी करते हुए आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं और कर्मियों को सावधान रहने की अपील की है।

शिमला-मटौर हाईवे पर हादसे के बाद खुला गौवंश तस्करी का राज! ट्रक से 9 गौवंश बरामद, फर्जी नंबर प्लेट मिली; 2 तस्कर फरार

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे-103 पर दधोल स्कूल के पास सड़क हादसे के बाद गौवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की तलाशी में क्रूरतापूर्वक बांधे गए 9 गौवंश बरामद किए। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जबकि असली नंबर प्लेट कैबिन में छिपाकर रखी गई थी। हादसे के बाद ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।