Kullu: सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बंजार में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल और दूध प्रसंस्करण इकाई की घोषणा की; किशाऊ बांध का पानी छोड़ने से पहले बीबीएमबी का बकाया चुकाने की मांग की

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले के बंजार विकास खण्ड के देहूरी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बंजार में राजीव गांधी सीबीएसई बोर्ड आधारित डे-बोर्डिंग स्कूल और दस हजार लीटर क्षमता वाला मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार व्यापक सुधार कर रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अध्यापकों की नियुक्ति एवं सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर शिक्षा के स्तर में गिरावट का आरोप लगाते हुए कहा कि वह केवल चुनावी रेवड़ियां बांट कर जनता को धोखा दे रहे हैं।

जल विवाद पर मुख्यमंत्री ने साफ किया कि हिमाचल प्रदेश दिल्ली और हरियाणा को पानी देगा, लेकिन पहले पड़ोसी राज्यों को 14 साल से लंबित बीबीएमबी का बकाया भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों को सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देना होगा कि वे एरियर का भुगतान करेंगे, तभी किशाऊ बांध परियोजना पर काम आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने का भरोसा भी दिलाया।

सुक्खू ने कहा कि सरकार ने गाय के दूध का समर्थन मूल्य 32 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का समर्थन मूल्य 47 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की और गेहूं पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। पशुपालकों को दो रुपये प्रति लीटर की ट्रांसपोर्ट सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है।

उन्होंने राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत पौधरोपण और संरक्षण के लिए महिला एवं युवक मंडलों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ दिया था, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार जन-कल्याण के लिए काम कर रही है।

जनसभा में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, एपीएमसी कुल्लू अध्यक्ष राम सिंह मियां समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री द्वारा बंजार क्षेत्र को दी गई सौगातों की सराहना की और बताया कि मुख्यमंत्री यहां के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।