Kangra: धर्मशाला में बच्चों के खेल कौशल को निखारने की पहल, फुटबॉल टूर्नामेंट से मिला उत्साह

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 27 मई – धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में आयोजित हो रही अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धर्मशाला शहर में बच्चों को आउटडोर खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से शहर में पार्कों का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे उन्हें खेलों में भाग लेने और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के अवसर मिल सकें।

आयुक्त ने यह भी कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का एक प्रभावशाली माध्यम हैं। उन्होंने फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा इस प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की और आश्वासन दिया कि नगर निगम इस तरह के खेल आयोजनों को हरसंभव सहयोग देता रहेगा।

इस अवसर पर एसडीएम मोहित रत्न, तहसीलदार गिरीराज, और कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के प्रबंध निदेशक बादल कौशल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों के माध्यम से युवाओं को अनुशासित एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।

फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वरुण गुप्ता ने बताया कि यह टूर्नामेंट तीन दिवसीय है और इसमें बालक वर्ग की चार टीमें – हाई लैंड पब्लिक स्कूल, रोज पब्लिक स्कूल, एमटीपी पब्लिक स्कूल और आधुनिक पब्लिक स्कूल – अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। वहीं बालिका वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह, डीपीएस, स्टैंनफोर्ड और अचीवर हब की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इन सेमीफाइनल मुकाबलों का आयोजन बुधवार को किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।

Kangra: पालमपुर अस्पताल में जन्मा अनोखा बच्चा, दोनों हाथ-पैरों में छह-छह उंगलियां; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

कांगड़ा के नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात एक अनोखे नवजात का जन्म हुआ। बच्चे के दोनों हाथों और दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। सामान्य प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

महज 15 महीने की उम्र में नन्हे अद्वैत ने बनाया रिकॉर्ड, विलोम शब्द सुनाकर सबको किया हैरान; जानें पूरी कहानी

सिहंता के महज 15 महीने के अद्वैत सिंह ठाकुर ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से कम उम्र में विलोम शब्द सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ने 10 जुलाई 2026 को अद्वैत के नाम यह उपलब्धि दर्ज की।

नादौन में स्वास्थ्य शिविर पर मचा बवाल, BJP विधायक डॉ. जनक राज पर FIR; जानें क्या है पूरा मामला

हमीरपुर के नादौन स्थित गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक एवं न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।