Kangra: मदर टेरेसा योजना की देय राशि पर लगी रोक हटाए सरकार: पूर्व विधायक प्रवीन कुमार

Date:

--Advertisement--

पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने हिमाचल प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि मदर टेरेसा मातृ असहाय सबल योजना के तहत लाभार्थियों को दी जाने वाली देय राशि पर जो रोक लगाई गई है, उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना जयराम सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई थी और इसका उद्देश्य स्कूली छात्रों, विशेषकर असहाय परिवारों के बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करना था। लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा इस योजना का नाम बदलकर इन्दिरा गांधी सुख शिक्षा योजना रखे जाने के बाद से मदर टेरेसा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मिलने वाली राशि लम्बित हो गई है।

प्रवीन कुमार ने यह भी मांग की कि केंद्र सरकार की मिशन वात्सल्य योजना का लाभ भी प्रदेश के स्कूली छात्रों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा से वंचित जरूरतमंद बच्चों के लिए यह योजनाएं जीवन रेखा साबित हो सकती हैं और सरकार को इन योजनाओं को गंभीरता से लागू करना चाहिए।

उन्होंने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एक छात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि वह जमा दो (नॉन मेडिकल संकाय) में पूरे स्कूल में टॉपर रही है और उसका छोटा भाई दसवीं कक्षा पास कर चुका है। उनके पिता का निधन हो चुका है और उनकी विधवा मां मजदूरी करके दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं। जब उस छात्रा से उसके भविष्य के बारे में पूछा गया तो उसने अपनी मां की पीड़ा को याद करते हुए रोना शुरू कर दिया। प्रवीन कुमार ने उस बच्ची को हौसला देते हुए आश्वस्त किया कि उनकी संस्था इन्साफ उसके सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव सहायता करेगी।

पूर्व विधायक ने स्पष्ट कहा कि देरी की शिकार इन योजनाओं को बहाल करना सरकार की जिम्मेदारी है, ताकि असहाय बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और वे अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा के पांगी में बड़ा हादसा टला! राशन से भरा ट्रक सड़क से नीचे गिरा, क्रैश बैरियर बना चालक-परिचालक की जान बचाने वाला सहारा

चंबा के पांगी स्थित किलाड़ में खाद्य आपूर्ति निगम का गेहूं लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हुए, जबकि क्रैश बैरियर ने ट्रक को गहरी खाई में गिरने से बचाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

वाह! पुलिस ने लौटाए 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल, करीब 1 करोड़ रुपये के फोन पहुंचे असली मालिकों तक

सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने अब तक 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। करीब एक करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल रिकवर किए गए हैं।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! डमटाल में NDPS आरोपी का अवैध निर्माण बुलडोजर से ढहाया, पुलिस का सख्त संदेश

हिमाचल के डमटाल में एनडीपीएस मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kanra: देहरा में 2 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी! दुबई से कमाई रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार

देहरा पुलिस ने नकदी और आभूषणों के बहुचर्चित गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए ससुराल पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है और मामले की जांच जारी है।