Solan: बद्दी में बड़ा साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश: 3 आरोपी गिरफ्तार, 6.67 करोड़ की ठगी का खुलासा

Date:

--Advertisement--

बद्दी पुलिस ने एक बड़ी साइबर ठगी के मामले का पर्दाफाश करते हुए नालागढ़ क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला देश के 13 राज्यों के लोगों द्वारा की गई शिकायतों के बाद सामने आया, जिसमें बताया गया था कि उनके साथ ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने लगभग 6 करोड़ 67 लाख रुपये की ठगी की है, जिसमें से करीब 4.68 करोड़ रुपये की राशि नालागढ़ के तीन आरोपियों के खातों से लेन-देन के रूप में सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, यह साइबर ठगी शेयर ट्रेडिंग और यूएसडीटी क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के नाम पर की जा रही थी। इस पूरे मामले में 23 बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया था, जिनका रिकॉर्ड विभिन्न बैंकों से प्राप्त किया गया। शिकायतें भारत सरकार की टोल फ्री साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से दर्ज की गई थीं। खातों की जांच में सामने आया कि बद्दी-नालागढ़ क्षेत्र में स्थित बैंकों से चेक, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और बैंक वाउचर के माध्यम से ठगी की गई रकम निकाली जाती थी। इसी आधार पर पुलिस थाना नालागढ़ में मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान अमृत पाल, फिरोज खान और जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। अमृत पाल, जो गांव रतयोड़, डाकघर दभोटा, तहसील व थाना नालागढ़ का निवासी है, के नाम पर कुल 9 बैंक खाते मिले हैं जिनसे लगभग 40 लाख रुपये का लेन-देन हुआ। फिरोज खान, गांव नवाग्राम, डाकघर झज्जरा, तहसील नालागढ़ के निवासी, के नाम पर 8 बैंक खाते मिले हैं जिनसे लगभग 4 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया। वहीं, जसप्रीत सिंह, जो रतयोड़ गांव से है, के नाम पर 4 बैंक खाते मिले हैं जिनमें से करीब 28 लाख रुपये का लेन-देन हुआ।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक 23 बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया है और 5 मोबाइल नंबरों व उनके आईएमईआई नंबरों को ब्लॉक किया गया है। इन तीनों आरोपियों में से दो को पहले ही हरियाणा के सोनीपत में साइबर क्राइम के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब उनकी संलिप्तता इस मामले में भी पाई गई है और उन्हें इस केस में ट्रांसफर किया जाएगा।

एसपी बद्दी विनोद धीमान के अनुसार, अभी कई अन्य लोगों की भी संलिप्तता इस साइबर गिरोह में हो सकती है, जिसकी जांच जारी है। शुरुआती जांच से यह भी पता चला है कि आरोपी संभवतः एक संगठित साइबर ठग गिरोह से जुड़े हो सकते हैं, जो विभिन्न राज्यों में इसी तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बड़ी साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा किया है और अब जांच एजेंसियां अन्य संभावित आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुट गई हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।