सतलुज नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, नाथपा बांध से कभी भी छोड़ा जा सकता है अतिरिक्त पानी: प्रशासन ने दी चेतावनी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के रामपुर उपमंडल में सतलुज नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिससे नाथपा झाखड़ी जलविद्युत परियोजना (एनजेएचपीएस) से किसी भी समय अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की आशंका जताई जा रही है। उपमंडलाधिकारी नागरिक (एसडीएम) रामपुर, हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नाथपा बांध में पानी का आगमन लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है। एनजेएचपीएस से प्राप्त सूचना के अनुसार, बांध स्थल पर रेडियल गेट के माध्यम से करीब 50 क्यूमैक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में बांध के बहाव में लगभग 124 क्यूमैक्स पानी की मात्रा दर्ज की गई है, जो यह संकेत देता है कि हालात गंभीर हो सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर और अधिक पानी छोड़ा जा सकता है।

इस स्थिति को देखते हुए एसडीएम रामपुर ने खंड विकास अधिकारी, पुलिस, राजस्व विभाग और राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लोगों को सचेत करें और सतलुज नदी के पास न जाने की सलाह दें। उन्होंने कहा कि बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की स्थिति में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है और जान-माल की हानि की आशंका बनी रहती है।

एसडीएम ने आम जनता से भी आग्रह किया है कि वे स्वयं सतलुज नदी के आसपास न जाएं और अपने आस-पास के लोगों को भी सतर्क करें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को नदी क्षेत्र से दूर रखने की अपील की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन 2026: इस बार राखी बांधने का सबसे शुभ समय क्या है? सुबह से दोपहर तक के मुहूर्त जानें

रक्षाबंधन 2026 का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। जानें राखी बांधने का मुख्य शुभ समय, लाभ मुहूर्त, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त, दोपहर का शुभ समय और भद्रा से जुड़ी पूरी जानकारी।

Kangra: शाहपुर में DAV स्कूल गोझू का पर्यावरण संदेश, वेद प्रचार सप्ताह में लगाए 100 पौधे; NHAI टीम ने भी दिया सहयोग

वेद प्रचार सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गोझू ने शाहपुर के लदवाड़ा में एनएचएआई के समीप 100 पौधे लगाए। अभियान में वन विभाग, भारत कंस्ट्रक्शन (NHAI) की टीम और श्रमिकों ने सहयोग किया।

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SPU मंडी की JOA IT परीक्षा की होगी SIT जांच, 5 सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्षता की पड़ताल

हिमाचल हाईकोर्ट ने एसपीयू मंडी की जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवालों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी को स्क्राइब सुविधा नहीं देने और भारतीय एजुकेशन सोसायटी की मान्यता से जुड़े मामलों में भी कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं।