Kangra: नगरोटा बगवां की खोवा पंचायत में तूफान के दौरान ट्रक पर गिरा विशाल वटवृक्ष – राहत कार्य जारी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के बड़ोह उपमंडल की खोवा पंचायत में सोमवार सुबह आए तेज़ तूफान ने बड़ा हादसा कर दिया। इस तूफान के दौरान एक विशाल वटवृक्ष अचानक एक एलपी ट्रक पर जा गिरा, जिससे ट्रक पूरी तरह चकनाचूर हो गया। ट्रक का नंबर HP 24 C 1397 है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि इस ट्रक में कुछ लोग मौजूद थे, जो इस हादसे में पेड़ के नीचे दब सकते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही सददूं पंचायत क्षेत्र के नंबरदार और एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष बलविंदर सिंह बबलू ने तुरंत राहत कार्य शुरू करवाया। उन्होंने बताया कि उन्हें खोवा पंचायत के उपप्रधान मनोज ठाकुर से सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने अपनी दो जेसीबी मशीनें और एक हाइडर मौके पर भेजा है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और एसडीएम को भी दे दी गई है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में ग्रामीण भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर राहत कार्य जारी है और ट्रक में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।