Sirmaur: सिरमौर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान, जानिए पूरी जानकारी

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने और प्रविष्टियों में संशोधन के प्रति लोगों को जागरूक करना है। साथ ही चुनावों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और लोकतंत्र के महत्व को समझाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं को ‘वोटर हेल्पलाइन’ मोबाइल एप के उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे वे अपने वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें। इसके अलावा ‘‘अपने बी.एल.ओ. को पहचानो’’ कार्यक्रम भी विभिन्न स्तरों पर चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा, ताकि मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) से जुड़ सकें और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों और सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों (Electoral Literacy Clubs) के माध्यम से प्रत्येक माह कम से कम दो बार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी संबंधित संस्थानों के नोडल अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही बी.एल.ओ. अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप के उपयोग के बारे में जानकारी देंगे और भारत निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को प्रचारित करेंगे। बी.एल.ओ. संभावित और पंजीकृत मतदाताओं को इन डिजिटल माध्यमों से जोड़ने का भी कार्य करेंगे।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सभी संबंधित संस्थाओं, अधिकारियों और नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अभियान के सफल संचालन में अपना सक्रिय योगदान दें ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सिरमौर जिला भी अपनी प्रभावशाली भूमिका निभा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर में मार्शल आर्टिस्ट राजेश कुमार ने दिखाया दमदार प्रदर्शन, ईंट और मार्बल स्लैब तोड़कर छात्रों को किया प्रेरित

शाहपुर के कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल में मार्शल आर्टिस्ट राजेश कुमार ने ईंट और मार्बल स्लैब तोड़कर शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन ने छात्रों को आत्मरक्षा, अनुशासन और फिटनेस के प्रति प्रेरित किया।

Kangra: शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, कमल पाधा ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेश

शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में आयोजित एक दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कमल पाधा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को नशामुक्त समाज का मजबूत माध्यम बताया।

Himachal: कांगड़ा का पता बताकर हमीरपुर के परिवार से 18 लाख की ठगी! रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार, फर्जी निकली शादी की...

हमीरपुर में शादी का झांसा देकर एक परिवार से कथित तौर पर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार हो गया और जांच में शादी की बुकिंग भी फर्जी निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sirmaur: सिरमौर से 18 वर्षीय युवती रहस्यमयी ढंग से लापता! कोचिंग जाने के बाद नहीं लौटी घर, पुलिस जांच में जुटी

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के किशनपुरा क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती कोचिंग जाने के बाद लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।