Kangra: कांगड़ा में 4 मई को NEET परीक्षा के लिए बनाए गए 13 केंद्र, लगभग 4000 छात्र होंगे शामिल

Date:

--Advertisement--

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 4 मई को कांगड़ा जिला के 13 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 4 हजार छात्र भाग लेंगे। इस संबंध में जानकारी एडीसी विनय कुमार ने वीरवार को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में सभी केंद्र प्रभारियों को परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक निर्देश और टिप्स दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन का कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से किया जाए।

एडीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों में समय पर विद्युत, पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी और प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे तथा जैमर लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिन केंद्रों को निर्धारित किया गया है, उनमें राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला (आर्ट्स ब्लॉक), राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला सेंटर-2 (ओल्ड ब्लॉक), राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां सेंटर-1 (सेकंड फ्लोर), नगरोटा बगवां सेंटर-2 (ग्राउंड फ्लोर), पीएम श्री नवोदय विद्यालय नलेटी, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भनाला, राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्स स्कूल धर्मशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वायज स्कूल धर्मशाला, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर पालमपुर और राजकीय बीएड कॉलेज धर्मशाला शामिल हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू; 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे आवेदन

नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को होगा। कण्डवाल-2 और कुटां-1 आंगनबाड़ी केंद्रों के पदों के लिए आवेदन 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे।

पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को 1-1 करोड़, रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ ऐलान? सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों...

हिमाचल की एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है, जबकि रितु नेगी की पुरस्कार राशि पर अभी फैसला नहीं हुआ है।