पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका, PSL से Dream11 और Fancode ने तोड़े संबंध

Date:

--Advertisement--

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्सा फूट पड़ा है। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा झटका देते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द करने, वीजा रद्द करने सहित कई प्रतिबंध लगाए हैं। इसी बीच अब क्रिकेट जगत में भी पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इन दिनों पाकिस्तान में IPL की तर्ज पर PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) का आयोजन हो रहा है।

फैंटेसी ऐप Dream11 ने PSL को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। अब यूजर्स ड्रीम11 पर PSL के किसी भी मैच के लिए अपनी पसंदीदा टीम नहीं बना सकेंगे। Dream11 ने PSL के सभी मैचों को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। ऐसे में उन यूजर्स को झटका लगा है जो PSL के दौरान अपनी टीम लगाकर लाखों-करोड़ों जीतने का सपना देख रहे थे।

वहीं, टूर्नामेंट के बीच स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म Fancode ने भी बड़ा फैसला लेते हुए PSL की स्ट्रीमिंग रोक दी है। यानी अब Fancode पर PSL के मैचों की स्ट्रीमिंग नहीं होगी। इस फैसले के बाद PSL के डिजिटल दर्शकों की संख्या में भारी गिरावट आने की संभावना है, जिसका सीधा असर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के राजस्व पर पड़ेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, सरकार के भरोसे के बाद लिया बड़ा फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार के आश्वासन, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया।

Viksit Bharat को लेकर PM मोदी का बड़ा संदेश, युवाओं, किसानों और खेल क्षेत्र के लिए दिए अहम निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में युवाओं, किसानों, खेल क्षेत्र, नशा मुक्ति, कौशल विकास और प्रशासनिक सुधारों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप! NEET चर्चा पर बनी सहमति, फिर क्यों बदली मांग?

NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर संसद में चर्चा को लेकर अपनी मांग बदलने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।