सोलन के ठोडो ग्राउंड के निजी इस्तेमाल पर हाई कोर्ट का नोटिस – पूरी खबर पढ़ें यहां!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सोलन के ठोडो ग्राउंड का निजी कार्यक्रमों के लिए उपयोग करने के मामले में राज्य सरकार और नगर निगम सोलन को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रंजन शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश तिलक राज शर्मा द्वारा दायर जनहित याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान पारित किया। याचिका में कहा गया है कि 15 सितंबर से 22 सितंबर 2024 तक एक युवा मंडल और एक बैंक को उनके निजी कार्यक्रम ठोडो मैदान में आयोजित करने की अनुमति दी गई थी।

याचिकाकर्ता का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति का निजी कार्यक्रमों के लिए उपयोग करना कानूनी रूप से गलत है। ठोडो ग्राउंड सोलन का एकमात्र मैदान है, जिसका उपयोग क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, युवा, छात्र और खिलाड़ी करते हैं। ऐसे निजी कार्यक्रमों के कारण वे इस मैदान का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से आग्रह किया है कि राज्य सरकार और नगर निगम सोलन को भविष्य में ठोडो ग्राउंड का निजी कार्यक्रमों के लिए उपयोग करने की अनुमति न देने के निर्देश दिए जाएं। इस मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नाहन से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले जारी वीडियो में युवती ने माता-पिता पर प्रताड़ना और शादी के दबाव समेत कई आरोप लगाए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की कठोर सजा

हमीरपुर कोर्ट ने नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों से पूछताछ की।

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।