सुजानपुर में मुस्लिम समुदाय के परिवार ने मांगी पुलिस सुरक्षा

Date:

--Advertisement--

सुजानपुर: हमीरपुर में मुस्लिम समुदाय के एक परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। वार्ड-9 की निवासी फेमिदा बेगम, पत्नी सफीक अहमद, ने बताया कि उनकी वार्ड-8 में एक जमीन है, जिस पर उनका बीते 35 वर्षों से कब्जा है। राजस्व विभाग में वह जमीन उनके बेटों के नाम पर दर्ज है। फेमिदा बेगम, जो सुजानपुर में अकेली रहती हैं और उनके बेटे बाहर नौकरी करते हैं, ने बताया कि पिछले रविवार को कुछ स्थानीय लोगों ने उनकी जमीन पर जेसीबी मशीन से तोड़फोड़ की। रुई पिंजने के लिए बनाए शेड और मशीन को नुकसान पहुंचाया गया और बिजली का मीटर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि उनका परिवार पिछले 50 वर्षों से सुजानपुर में रह रहा है, लेकिन कुछ लोग उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करके उनकी निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को अंजाम देने वालों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। इस मामले में एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि सुजानपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।

बिना कोचिंग मेहनत के दम पर रचा इतिहास, धर्मशाला कॉलेज की प्रियंका कुमारी बनीं इतिहास विषय की लेक्चरर

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की पूर्व छात्रा प्रियंका कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के अपनी मेहनत और लगन के दम पर इतिहास विषय की लेक्चरर बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बोह घाटी के रुलहेड़ गांव की प्रियंका अब CBSE स्कूल में इतिहास विषय पढ़ाएंगी।

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।