भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को लेबनान की यात्रा न करने की चेतावनी

Date:

--Advertisement--

नेशनल डेस्क: इजराइल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के चलते लेबनान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए यात्रा सलाह जारी की है। बुधवार को जारी इस एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को लेबनान, विशेष रूप से बेरूत की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी गई है। दूतावास ने कहा है कि दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जो भारतीय नागरिक पहले से ही लेबनान में हैं, उन्हें भी अत्यधिक सावधानी बरतने और तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी गई है।

बुधवार को भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा, “क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों और तनाव को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक लेबनान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी जाती है। लेबनान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से भी तुरंत देश छोड़ने का अनुरोध किया जाता है।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड में अब शादियों पर बड़ा बदलाव: डीजे, शराब और महंगे तौहफ़े बैन, तोड़ेंगे नियम तो देना होगा 1 लाख जुर्माना

उत्तराखंड सरकार ने शादी समारोहों पर नई पाबंदियां लागू की हैं। अब डीजे, शराब और महंगे उपहारों पर रोक होगी, नियम तोड़ने पर 1 लाख रुपये जुर्माना लगेगा। सरकार का कहना है कि इससे दिखावे की संस्कृति पर लगाम लगेगी और परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा।

हिमाचल के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: यूएई में 300 डिलीवरी जॉब्स, 1 लाख तक कमाई—जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल सरकार यूएई की नून फूड LLC के लिए 300 डिलीवरी राइडर्स की भर्ती करा रही है। चयनित युवाओं को 2500 दिरहम वेतन, साथ में कमीशन और टिप मिलाकर 70 हजार से 1 लाख रुपये तक कमाई होगी।

Himachal: 30 नवम्बर तक चलेगा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0, ऊना और कांगड़ा में जागरूकता शिविर

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, भारत सरकार द्वारा देशभर में 30 नवम्बर तक डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) अभियान 4.0 चलाया जा रहा है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश के ऊना और कांगड़ा जिलों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

दिल्ली धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट, विधानसभा चुनाव वाले जिलों में सुरक्षा कड़ी

दिल्ली में सोमवार शाम हुए बम धमाके के बाद बिहार पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को चौकसी बढ़ाने और विधानसभा चुनाव वाले जिलों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं।