डेढ़ महीने से लापता है 15 वर्षीय लक्की, दादा कर रहे हैं हर जगह तलाश, पूरी खबर पढ़ें!

Date:

--Advertisement--

15 वर्षीय लक्की पिछले डेढ़ महीने से लापता है। वह गुग्गा जाहर वीर की कार करने घर से निकला था और तब से वापस नहीं लौटा है। उसके दादा छोटा राम, जिनकी उम्र 70 वर्ष है, बहुत चिंतित हैं और उसकी फोटो लेकर हर जगह उसकी तलाश कर रहे हैं। उन्होंने खारसी पुलिस चौकी में भी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। छोटा राम ने बताया कि लक्की की माँ बहुत पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी, और तब से वह ही लक्की का पालन-पोषण कर रहे हैं। लक्की पिछले 10 महीने से मानसिक समस्या से जूझ रहा है और उसका इलाज आईजीएमसी शिमला से चल रहा है। मानसिक समस्या के कारण उसने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। लक्की पहले भी कई बार घर से बिना बताए चला जाता था, लेकिन 10-15 दिनों में वापस आ जाता था। कई बार गाँववाले उसे वापस लेकर आते थे और 2-3 बार तो पुलिस ने भी उसे तलाश कर लाया था। लेकिन इस बार डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीत गया है, और उसका कोई पता नहीं चल पाया है। कुछ दिन पहले उन्हें जामली से फोन आया था कि लक्की वहां है, लेकिन जब वह अगले दिन पहुंचे, तो पता चला कि लक्की वहां रात में रुका ही नहीं और आगे चला गया। छोटा राम ने सभी से अपील की है कि यदि कहीं भी उनका पोता दिखे, तो नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें या उन्हें 9805817449 पर कॉल करें। उन्हें दिन-रात लक्की की चिंता सता रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में किशोरियों को मिला आत्मविश्वास का नया पाठ, 5 विकास खंडों की 24 बेटियों ने सीखे Communication और Interview Skills के गुर

कांगड़ा में जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट के आगाज़ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। पांच विकास खंडों की 24 किशोरियों ने Communication, Public Speaking, Teamwork और Interview Skills का प्रशिक्षण लिया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य के रिश्ते का खास रंग, BBA छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का जीता दिल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के BBA विभाग में शिक्षक दिवस 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण, मनोरंजक खेल और भावपूर्ण संदेशों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।