जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक – प्रियांशु खाती

Date:

--Advertisement--

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर आयोजित, एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता

चंबा, 18 सितंबर

एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में “भविष्य सेतु एक पहल सुनहरे भविष्य की” विषय पर आधारित व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। प्रियांशु खाती ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए  सिविल सेवाओं की परीक्षा से सबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। 

उन्होंने विद्यार्थियों को आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस सहित अन्य विकल्पों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के भी टिप्स दिए।उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कोई भी शॉर्टकट नहीं होता है। कठिन परिश्रम को सफ़लता का आधार बताते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य का निर्धारण कर  आगे बढ़ाने को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्न का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। 

शिविर में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को श्रम एवं रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में बताया। साथ ही कौशल विकास को लेकर भी उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। यंग प्रोफेशनल तनु कुमारी ने विद्यार्थियों को टीचिंग क्षेत्र में करियर के बारे में बताया। 

उच्च शिक्षा उपनिदेशक भाग सिंह चौहान ने शिक्षा क्षेत्र, कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र, मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने कौशल विकास और राजेश कुमार ने बैंकिंग क्षेत्र में भविष्य बनाने की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान विद्यार्थियों सहित स्टाफ ने स्वच्छता की शपथ भी ग्रहण की। 

ये रहे उपस्थित

शिविर में एसडीएम प्रियांशु खाती एवं साथ आये अधिकारियों को स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य तिलक राज ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थी  और उनके अभिभावक सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में अधिकारियों पर जमकर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं- जुमले नहीं, जमीन पर काम चाहिए; ‘एक दिन प्रशासन मिला तो सारी फाइलें निपटा...

मंडी में दिशा समिति की बैठक में सांसद कंगना रणौत अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि जुमले और स्पष्टीकरण नहीं, धरातल पर काम चाहिए। सांसद निधि और केंद्रीय योजनाओं की स्वीकृत राशि खर्च न होने पर अधिकारियों से जवाबदेही तय करने को कहा।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने ‘Spreading Smiles’ के साथ मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को चॉकलेट-कार्ड और पेन देकर जताया आभार

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने “Spreading Smiles” थीम के साथ शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और रोटरी क्लब शाहपुर ने पांच शिक्षकों को Teachers’ Award 2026 प्रदान किया।

Kangra: डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस की धूम, गीत-नृत्य और कविताओं से छात्रों ने शिक्षकों को दिया खास सम्मान

डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं की प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Kangra: शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने 5 शिक्षकों को किया सम्मानित, डॉ. विजय शर्मा बोले- शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने पीजी द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। डॉ. विजय शर्मा ने शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताया।