Mandi: छोटे गांव की बेटी ने किया कमाल! तरुना कुमारी ने TGT मेडिकल परीक्षा पास कर रच दी सफलता की कहानी

मंडी जिले के गोहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मौवीसेरी की रहने वाली तरुना कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा घोषित TGT मेडिकल परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तरुना कुमारी, जो दौलत राम की सुपुत्री हैं, की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

तरुना की इस उपलब्धि को स्थानीय लोगों और परिचितों ने प्रेरणादायक बताया है। उनकी सफलता यह दिखाती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि मेहनत और आत्मविश्वास हो, तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर अन्य सफल अभ्यर्थियों को भी शुभकामनाएं दी गई हैं।

वहीं, जिन उम्मीदवारों को इस बार सफलता नहीं मिल सकी, उनके लिए भी एक सकारात्मक संदेश दिया गया है। कहा गया है कि असफलता से निराश होने की जरूरत नहीं है। अपनी कमियों को पहचानकर अगली बार बेहतर तैयारी करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। मेहनत का फल जरूर मिलता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!