Himachal: सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: पंजाब केसरी पर जीएसटी रेड लोकतंत्र और चौथे स्तंभ पर हमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब केसरी ग्रुप पर जीएसटी की रेड की कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि पंजाब केसरी ने आतंकवाद के दौर में भी अपने पत्रकारों की कलम को झुकने नहीं दिया और लगातार सच को उजागर किया। ऐसे में चौथे स्तंभ की आवाज को दबाने का कोई प्रयास लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

सुक्खू ने कहा कि यह कार्रवाई केवल सच को दबाने की कोशिश है और सरकार द्वारा किए गए इस तरह के कदमों का वह पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने सभी लोकतंत्र प्रेमियों से अपील की कि प्रेस की स्वतंत्रता और सच को सुरक्षित रखने के लिए सजग रहें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!