सोलन में टमाटर ने छुआ रिकॉर्ड स्तर, 1900 रुपए में बिका क्रेट

Date:

--Advertisement--

सोलन में इस वर्ष टमाटर की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं, जहां वीरवार को एक क्रेट 1900 रुपए में बिका। टमाटर के दाम बढ़ने से स्थानीय किसानों को कुछ राहत मिली है, हालांकि अब कुछ ही किसानों के पास टमाटर की फसल बची है। फिलहाल बाहरी राज्यों से टमाटर की आवक बंद हो गई है, जिससे कीमतों में और वृद्धि हो रही है। पहले टमाटर की कीमतें 250 से 400 रुपए प्रति 25 किलो क्रेट तक थी, जिससे किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो रही थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

वीरवार को एक किसान के टमाटर का क्रेट 1900 रुपए में बिका। इसके अलावा अच्छी क्वालिटी का हिमसोना टमाटर 1700 से 1800 रुपए तक बिका, जबकि छोटे गोल टमाटर भी 1000 रुपए से ऊपर बिके। इसके चलते परचून में भी टमाटर के भाव काफी बढ़ गए हैं। नासिक और बेंगलुरू से आने वाले टमाटर की कमी हो गई है, क्योंकि वहां बारिश से फसल खराब हो गई है।

इसी वजह से स्थानीय टमाटर की मांग बढ़ गई है और आने वाले दिनों में दाम और भी बढ़ सकते हैं। पिछेता (लेट वैरायटी) टमाटर लगाने वाले किसानों को इसका फायदा मिलेगा और वे पिछले दिनों की कम कीमतों से हुए नुकसान की भरपाई कर सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 6 महीने में 4 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, सीएम सुक्खू बोले- अब तक 10 हजार से ज्यादा नियुक्तियां; 1 दिसंबर...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामपुर के नोगली में 6 महीने के भीतर 4 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है और 1 दिसंबर से दूध के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

Chamba: चम्बा में नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 422 ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार; सलूणी में SIU की कार्रवाई

चम्बा पुलिस की SIU टीम ने सलूणी में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गगन और मुख्य आरक्षी अवनीश की अगुवाई में टीम ने वन विभाग बैरियर के पास तलाशी लेकर चरस बरामद की।

Sirmaur: पांवटा साहिब में यमुना पुल पर दर्दनाक हादसा, डंपर से टकराई क्रेटा; 3 लोगों की मौत, मृतकों की पहचान नहीं हुई

पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात क्रेटा गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर बाजार में नुक्कड़ नाटक से केंद्र की योजनाओं की जानकारी, ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान में लोगों को किया जागरूक

शाहपुर बाजार में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सौजन्य से ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।