Shimla: प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने भी फंदा लगाकर दी जान

Date:

--Advertisement--

शिमला में एक युवती ने अपने प्रेमी की आत्महत्या के बाद उसकी याद में खुद भी जान दे दी। पुलिस ने समरहिल के चायली जंगल में पेड़ से लटका हुआ उसका शव बरामद किया है। युवती सिरमौर की रहने वाली थी और अपने भाइयों के पास आई हुई थी, जो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार की रात युवती रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी।

परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बालूगंज थाने में दर्ज करवाई थी, लेकिन रात्रि में तलाश करने के बाद भी युवती का पता नहीं चल पाया। सोमवार को पुलिस ने उसका शव चायली के जंगल में पेड़ से लटका हुआ पाया। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती का अपने बुआ के बेटे के साथ प्रेम संबंध था, जिसने कुछ दिन पहले सोलन जिले में आत्महत्या कर ली थी। इसी सदमे में युवती ने भी यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके भाइयों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।