Home हिमाचल मंडी मंडी में संतोषी माता मंदिर में आग लगने की घटना: लाखों की...

मंडी में संतोषी माता मंदिर में आग लगने की घटना: लाखों की संपत्ति नष्ट

0
131

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी में संतोषी माता मंदिर में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, करीब 3 लाख रुपए का सामान आग में जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

स्थानीय निवासी और पूर्व पार्षद बंसी लाल ने बताया कि सुबह जब नगर निगम के सफाई कर्मचारी कूड़ा उठा रहे थे, तभी उन्होंने मंदिर से धुआं उठते देखा। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर लोगों को सूचित किया। स्थानीय लोग जल्दी से इकट्ठे हुए और आग पर काबू पाने की कोशिश की, साथ ही दमकल विभाग को भी सूचित किया गया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। संतोषी माता मंदिर कमेटी के प्रधान तेज लाल चंदेल ने बताया कि मंदिर का सारा सामान जल चुका है, लेकिन माता रानी की मूर्ति बच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!