सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूर्व छात्रा रिया शर्मा को हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से ई-वाउचर देकर सम्मानित किया गया है। रिया ने वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की वार्षिक परीक्षा में 32वीं रैंक हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की थी।
राज्य सरकार की मुख्यमंत्री डिजिटल योजना के तहत रिया को 16,000 रुपए का ई-वाउचर दिया गया है, जिसका उपयोग वह डिजिटल उपकरण खरीदने के लिए कर सकती हैं। इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे पढ़ाई में आधुनिक संसाधनों का लाभ उठा सकें।
स्कूल की प्रिंसिपल भारती कटोच ने रिया की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे स्कूल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने रिया की मेहनत और समर्पण की तारीफ की। वहीं, स्कूल स्टाफ ने भी रिया और उनके माता-पिता को इस सफलता के लिए बधाई दी।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!