Chamba: चिट्टे के बढ़ते प्रचलन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, डलहौजी से लेकर जिला मुख्यालय तक बढ़ाई निगरानी

Date:

--Advertisement--

चिट्टे का बढ़ता प्रचलन समाज के लिए चिंता का विषय बन गया है। जिला चम्बा के डल्हौजी, बनीखेत से लेकर जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टे की सप्लाई बढ़ गई है। पुलिस ने सप्लाई साइट पर तो कार्रवाई की ही है, अब डिमांड साइट पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। एसपी अभिषेक यादव ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि चिट्टे का बढ़ता प्रचलन समाज के लिए गंभीर समस्या बन चुका है और इसे खत्म करने के लिए इसे मिशन के तौर पर लिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है।

एसपी ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रही है। इस वित्तीय वर्ष के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत 85 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें लगभग 34 किलोग्राम चरस और 228 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। 15 फरवरी 2025 तक 15 और एनडीपीएस केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें 10.5 किलो चरस और 45 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस प्रशासन ने यह भी बताया कि पिछले कुछ समय में चिट्टे के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। पुलिस इस पर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और चिट्टे के सौदागरों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही पुलिस द्वारा युवाओं को जागरूक करने के लिए स्कूल और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

यह भी देखा गया है कि अब समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी इस अभियान में शामिल हो रहे हैं। चुराह के विधायक हंसराज ने चिट्टा तस्करों की जानकारी देने वालों को 50 हजार रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में नशा तस्करों पर बड़ा वार! CIA टीम ने 10.28 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को दबोचा

नूरपुर पुलिस की CIA टीम ने कंडवाल क्षेत्र में गश्त के दौरान 10.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: नूरपुर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन! 5 ट्रैक्टरों पर कार्रवाई, JCB जब्त, मचा हड़कंप

नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौरा क्षेत्र में तीन ट्रैक्टरों का चालान, एक जेसीबी जब्त और रेहन व गंगथ में दो अन्य ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Chamba: चंबा में कुछ ही दूरी पर दो बड़े सड़क हादसे, सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, पिकअप भी खाई में गिरी; जानिए कैसे टला...

चंबा के बनीखेत-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। सीमेंट से भरा ट्रक पलटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि एक पिकअप वाहन भी सड़क से नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में कोई घायल नहीं हुआ।

Kangra: धर्मशाला PG कॉलेज में एक साथ निकले 20 जहरीले रसेल वाइपर! मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने ऐसे संभाला हालात

धर्मशाला पीजी कॉलेज परिसर में एक साथ 20 रसेल वाइपर सांप मिलने से अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।