Shimla: प्रियंका वाड्रा शिमला पहुंचीं, छराबड़ा में अपने आवास पर कुछ दिन बिताने की संभावना

कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका वाड्रा शुक्रवार शाम शिमला पहुंचीं। वे सड़क मार्ग से यात्रा कर करीब सात बजे छराबड़ा स्थित अपने निजी आवास पहुंचीं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले से ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए थे।

Advertisement – HIM Live Tv

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका वाड्रा कुछ दिनों तक शिमला में ठहर सकती हैं। इस दौरान वे अपने बाग-बगीचे का निरीक्षण करेंगी और शिमला के ठंडे मौसम का आनंद लेंगी। उनकी यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और उनके आवास के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

Advertisement – HIM Live Tv

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!