पालमपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रमुख अशोक रत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना पालमपुर की विशेष टीम गश्त और ट्रैफिक चैकिंग पर थी। इसी दौरान एक वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान रमेश कुमार निवासी जिल्हन झटिंगरी, जिला मंडी और शशि कुमार निवासी समीप डिग्री कॉलेज पालमपुर के कब्जे से कुल 497 ग्राम चरस बरामद की गई। नशीले पदार्थ की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में पुलिस थाना पालमपुर में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद की गई चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जानी थी।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!