Kangra: मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर पलटा गैस सिलैंडरों से भरा ट्रक, बड़े हादसे का जोखिम टला

मुबारिकपुर-रानीताल राष्ट्रीय हाईवे पर मानगढ़ के पास शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब गैस सिलैंडरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक में 339 गैस सिलैंडर भरे थे, लेकिन किसी भी सिलैंडर में रिसाव या विस्फोट नहीं हुआ, जिससे एक बड़ी आपदा टल गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक प्रभु मेहता जालंधर से पालमपुर की ओर जा रहे थे। मानगढ़ के पास एक तीखे मोड़ पर, सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के चक्कर में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। चालक बड़ी मुश्किल से ट्रक से बाहर निकल पाए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई और घायल चालक को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चालक को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।

स्थानीय लोग मानगढ़ के इस तीखे मोड़ को पहले भी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताते आए हैं। उनका कहना है कि अगर ट्रक में आग लग जाती या सिलैंडर फटते, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। समय पर घटना पर काबू पाकर एक बड़ी अनहोनी टल गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!