हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर-गड़सा मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें स्कूटी चालक की मौत हो गई और बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घटना चूटी बिहाल के पास हुई, जहां भुंतर की ओर आ रही स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
मृतक की पहचान गगन जसवाल निवासी भुंतर के रूप में हुई है। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गगन जसवाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाइक चालक राहुल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एसपी मदन लाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस गवाहों और सड़कों के सुरक्षा मानकों का भी अध्ययन कर रही है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!