Chamba: भरमौर के बेटे ने कर दिखाया कमाल, NDA में ऑल इंडिया 41वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया हिमाचल का मान

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर से एक गर्व भरी खबर सामने आई है, जहां के होनहार युवा कार्तिक कपूर ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा में ऑल इंडिया 41वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में एनडीए-एनए परीक्षा द्वितीय 2025 के अंतिम परिणाम घोषित किए गए, जिसमें देशभर से कुल 742 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इस कठिन परीक्षा में कार्तिक कपूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष रैंक में अपनी जगह बनाई है।

कार्तिक की इस बड़ी उपलब्धि पर उनके पिता जय किशन कपूर ने खुशी जताते हुए बताया कि यह सफलता उनके बेटे की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कार्तिक बचपन से ही भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहता था और अब उसकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है।

कार्तिक की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे भरमौर क्षेत्र में गर्व की भावना देखने को मिल रही है। लोग लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!