Kangra: कांगड़ा में अंडर-18 वॉलीबॉल ट्रायल्स की तारीख घोषित, दो स्थानों पर होगा सेलेक्शन—जानें पूरी डिटेल

वॉलीबॉल संघ जिला कांगड़ा ने अंडर-18 प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट के लिए होने वाले ट्रायल्स की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कमल शर्मा ने दी।

जिले में 22 तारीख को दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रायल आयोजित किए जाएंगे:

1. शाहपुर — कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर

समय: सुबह 10 बजे

2. पालमपुर — विक्रम बत्रा मैदान

समय: सुबह 10 बजे

ट्रायल में हिस्सा लेने वाले सभी लड़के और लड़कियाँ अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी स्थान पर पहुंच सकते हैं। खिलाड़ियों को जहां भी जाना सुविधाजनक हो, वे उस स्थान पर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

ट्रायल के बाद क्या?

ट्रायल पास करने वाले खिलाड़ियों के लिए 3 दिन का विशेष अभ्यास कैंप शाहपुर में लगाया जाएगा।

इसके बाद 25 तारीख को चयनित खिलाड़ी मंडी के संधोल के लिए रवाना होंगे, जहां 26, 27 और 28 तारीख को हिमाचल वॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित अंडर-18 प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट खेला जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांगड़ा की टीम टूर्नामेंट में पूरी तैयारी और जोश के साथ उतरने को तैयार है।

इस दौरान वॉलीबॉल संघ कांगड़ा के अरुण कौशल और रिपन चौधरी भी मौजूद रहे।

LIVE Press Conference 👇

Watch Here: https://www.facebook.com/share/v/1BagzA6McX/?mibextid=wwXIfr

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!