शाहपुर, कांगड़ा – संगठनात्मक जिला कांगड़ा महिला मोर्चा द्वारा शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी ने की। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व मंत्री सर्विन चौधरी, जिला महामंत्री राकेश चौहान और देवेंद्र कोहली, जिला उपाध्यक्ष नैना देवी चौहान और चंपा भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा की ओर से 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। रंजू रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाएं और 30% व 50% आरक्षण महिलाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रेखा देवी और सवर्णा बलिया, नगरोटा महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना, शाहपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनी बाला और कांगड़ा महिला मोर्चा अध्यक्ष कौशल्या ने मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली। इस पूरे आयोजन का संचालन महिला मोर्चा की बहनों ने ही किया। महिला मोर्चा ने महिलाओं के लिए धाम (भोजन) की भी व्यवस्था की।
इस अवसर पर सभी मंडलों के अध्यक्षों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इसमें शाहपुर के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, नगरोटा के सोनू चौधरी, धर्मशाला से डॉक्टर विशाल नारियल, कांगड़ा से अशोक दशामानी और सोनू चौधरी शामिल रहे।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!