Kullu: बीजिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी मनाली की जन्नत ठाकुर – एशियाई अल्पाइन स्कीइंग चैंपियनशिप 2025

मनाली की प्रतिभाशाली स्कीयर जन्नत ठाकुर आगामी 33वीं एशियाई अल्पाइन स्कीइंग चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 19 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक यानकिंग, बीजिंग (चीन) में आयोजित होगी।

जन्नत ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मनाली के गोशल गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता राकेश ठाकुर, माता उषा ठाकुर और दादा खिमी राम हैं। जन्नत पहले भी 2023 में दक्षिण कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और दुबई में आयोजित एफआईएस (Federation Internationale de Ski) रेसों में भी भाग ले चुकी हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

पिछले दो वर्षों से जन्नत इटली में प्रशिक्षण ले रही हैं, जहाँ उन्होंने अपनी स्कीइंग तकनीक को निखारा है। बीजिंग में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जन्नत का प्रदर्शन भारत के लिए गर्व की बात होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related