भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच, भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर कोई भी सैन्य हमला किया, तो भारत उसकी सशक्त और निर्णायक प्रतिक्रिया देगा। यह चेतावनी ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास अरगची के माध्यम से पाकिस्तान तक पहुंचाई गई है, जो इस समय भारत के दौरे पर हैं। इससे पहले अरगची पाकिस्तान भी गए थे, जहां उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत की थी।
ईरान भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है। नई दिल्ली में अरगची और जयशंकर की बैठक के दौरान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अरगची ने दोनों देशों से संयम बरतने और संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की। पाकिस्तान में भी उन्होंने इसी तरह की अपील की थी।
इस बीच, सऊदी अरब भी इस संकट में मध्यस्थता की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में सऊदी अरब के उप विदेश मंत्री आदिल अल-जुबैर ने अचानक भारत का दौरा किया और डॉ. जयशंकर से मुलाकात की। इस बातचीत के दौरान भारत ने स्पष्ट कर दिया कि वह अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीमा पार आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है और इस मामले में किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!