Kangra: विवादित पोस्टर प्रकरण के बाद HRTC बसों के दो रूट अस्थायी रूप से बंद

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने धर्मशाला से होशियारपुर जाने वाली दो बस सेवाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। यह निर्णय यात्रियों और चालक-परिचालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हाल ही में प्रदेश में एक विवादित झंडे को उतारने का वीडियो वायरल होने के बाद, पंजाब में एचआरटीसी बसों पर विवादित पोस्टर लगाए जाने का वीडियो सामने आया था। इसके साथ ही, एक एचआरटीसी बस पर पथराव की घटना भी हुई थी, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

Advertisement – HIM Live Tv

एचआरटीसी कांगड़ा-चंबा के डीडीएम पंकज चड्ढ़ा ने पुष्टि की कि धर्मशाला से होशियारपुर जाने वाली सुबह 6 बजे और सवा 11 बजे की बस सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निगम यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर पूरी एहतियात बरत रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए उन्होंने पठानकोट क्षेत्र का दौरा किया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इन बस सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद रखा जाएगा, और स्थिति सामान्य होने पर इन सेवाओं को फिर से बहाल किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Himachal: काज़ा में भूस्खलन का कहर: चट्टानों की चपेट में आए पर्यटक, कई घायल, सड़क यातायात ठप

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल काज़ा में उस...

Chamba: पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत, आषाढ़ मेले से लौटते वक्त कार गहरी खाई में गिरी

चम्बा: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में मंगलवार रात एक...