Himachal: केरल में चमकी हिमाचल की बेटियां! HPU महिला क्रिकेट टीम ने शानदार जीत के साथ जीता तीसरा स्थान

केरल के कालीकट विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। टीम ने यह उपलब्धि मद्रास विश्वविद्यालय की टीम को 58 रनों से हराकर हासिल की, जिससे पूरे हिमाचल में खुशी का माहौल है।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और अपनी मेहनत और टीमवर्क के दम पर यह सफलता अपने नाम की। खासकर तीसरे स्थान के मुकाबले में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा और अंत में शानदार जीत दर्ज की।

इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य महावीर सिंह ने पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!