हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आगामी परीक्षाओं से पहले बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए सफलता का मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, कड़ा परिश्रम और अनुशासन ही वे स्तंभ हैं, जिनके दम पर छात्र बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं और अपने भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं।
परीक्षा के अंतिम दिनों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए डा. शर्मा ने छात्रों से आग्रह किया कि वे किसी भी तरह के मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें। उन्होंने समय के सदुपयोग पर जोर देते हुए कहा कि यह समय नए विषयों में उलझने का नहीं बल्कि पुराने पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति और लिखित अभ्यास का है।
बोर्ड अध्यक्ष ने छात्रों को नकल जैसी अनुचित प्रवृत्तियों से दूर रहने की भी सख्त हिदायत दी। उनका कहना था कि बोर्ड का उद्देश्य छात्रों पर दबाव डालना नहीं, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक सुरक्षित मंच प्रदान करना है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!