Himachal: हिमाचल में सड़क दुर्घटनाओं में भारी कमी! 2025 में अब तक दर्ज केवल 1,457 मामले

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सड़क सुरक्षा सुधार के प्रयासों के असर अब साफ दिखने लगे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में प्रदेश में कुल 2,253 सड़क दुर्घटनाओं के मामले दर्ज किए गए थे।

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को शिमला से बताया कि वर्ष 2024 में यह संख्या घटकर 2,147 और वर्ष 2025 में अब तक केवल 1,457 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

विशेषज्ञों के अनुसार यह कमी सरकार की सक्रिय नीतियों, बेहतर निगरानी और सड़क सुरक्षा पर चलाए गए व्यापक जन जागरूकता अभियानों की सफलता को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दिशा में हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि सरकार का लक्ष्य केवल दुर्घटनाओं की संख्या घटाना नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।

प्रदेशवासियों के लिए यह आंकड़े एक सकारात्मक संकेत हैं कि हिमाचल में सड़क यात्रा अब पहले से अधिक सुरक्षित हो रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!