हिमाचल पंचायत चुनाव: 55 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान को तैयार — कांगड़ा सबसे आगे, देखें पूरा जिलावार आंकड़ा!

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज़ हो गई हैं और इस बार मतदान करने वालों की संख्या 55 लाख के पार पहुंच गई है। राज्य चुनाव आयोग ने जिलावार मतदाता सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 55,19,709 मतदाता अपने पंचायत प्रतिनिधि चुनने का अधिकार इस्तेमाल करेंगे। इनमें 27,93,161 पुरुष और 27,26,548 महिलाएँ शामिल हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

कांगड़ा जिला सबसे आगे

सभी जिलों में कांगड़ा सबसे बड़ा मतदान क्षेत्र बनकर उभरा है। यहां कुल 13,17,390 मतदाता पंचायत चुनाव में वोट डालेंगे। इनमें

• 6,65,707 पुरुष

• 6,51,683 महिलाएँ शामिल हैं।

जिलावार मतदाताओं की पूरी सूची

राज्य भर के अन्य जिलों की मतदाता संख्या इस प्रकार है:

बिलासपुर: 3,30,655 (1,66,086 पुरुष, 1,64,569 महिलाएँ)

चंबा: 4,22,091 (2,14,000 पुरुष, 2,08,091 महिलाएँ)

हमीरपुर: 3,78,151 (1,87,317 पुरुष, 1,90,834 महिलाएँ)

किन्नौर: 58,877 (29,456 पुरुष, 29,421 महिलाएँ)

कुल्लू: 3,35,042 (1,69,976 पुरुष, 1,65,066 महिलाएँ)

लाहुल–स्पीति: 25,602 (12,778 पुरुष, 12,824 महिलाएँ)

मंडी: 8,65,432 (4,33,645 पुरुष, 4,31,787 महिलाएँ)

शिमला: 5,17,149 (2,63,145 पुरुष, 2,54,004 महिलाएँ)

सिरमौर: 4,11,481 (2,14,375 पुरुष, 1,97,106 महिलाएँ)

सोलन: 4,20,552 (2,15,724 पुरुष, 2,04,828 महिलाएँ)

ऊना: 4,37,287 (2,20,952 पुरुष, 2,16,335 महिलाएँ)

हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले यह चुनाव प्रदेश की जमीनी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सबसे बड़ा अभ्यास माने जाते हैं, और आंकड़े साफ दिखाते हैं कि इस बार भी मतदाताओं की भारी भागीदारी देखने को मिलेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!