Himachal: विश्व पर्यावरण दिवस पर हिमाचल में शुरू हुआ “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान, 15,000 स्कूलों में किया गया पौधारोपण

केंद्र सरकार के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देशभर में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में लगभग 15,000 स्कूलों में पौधारोपण किया गया है, जिसमें सरकारी, निजी, जवाहर नवोदय और एकलव्य स्कूल शामिल हैं। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत चलाया जा रहा है। प्रदेश में इस अभियान के तहत कुल 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत हर स्कूल में लगभग 70 पौधे लगाए जाएंगे। यह कार्यक्रम अगले तीन महीनों तक चलेगा और 30 सितंबर तक जारी रहेगा।

Advertisement – HIM Live Tv

इस पहल में शिक्षा मंत्रालय के अलावा वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज संस्थान, शहरी स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन भी सहयोग दे रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी नंदनी कंवर ने बताया कि हाल ही में प्रदेश के लगभग सभी स्कूलों में पौधारोपण किया गया और छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यह अभियान समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत निदेशक राजेश शर्मा (आईएफएस) के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पर्यावरण की रक्षा करना नहीं है, बल्कि छात्रों में प्रकृति के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!