Shimla: हरियाणा में चुनाव प्रचार व आलाकमान से मुलाकात कर शिमला पहुंचे सीएम

--Advertisement--

शिमला: स्वास्थ्य लाभ के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हरियाणा में चुनाव प्रचार कर शिमला वापस लौट आए हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार किया, बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पार्टी के संगठन और सत्ता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक के बाद आगामी समय में संगठन स्तर पर नई नियुक्तियों की संभावना है। दिल्ली लौटने से पहले भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। शिमला पहुंचने के बाद सीएम ने सरकारी कामकाज का फीडबैक लिया और अब वह फिर से सरकारी कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू गत मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए चंडीगढ़ रवाना हुए थे। उन्होंने 2 और 3 अक्तूबर को सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में की गई टिप्पणियों का जवाब दिया। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर अपने अंतिम वर्ष में रेवड़ियां बांटने का आरोप भी लगाया।

दीवाली से पहले मंत्रिमंडल बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दीवाली से पहले एक मंत्रिमंडल बैठक होने की संभावना है। प्रदेश के कर्मचारी, पैंशनर और आम जनता को इस बैठक से दीवाली के अवसर पर सौगात की उम्मीद है। हालांकि, सरकार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों और पैंशनरों को कुछ और समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Kangra: लापता भारतीय सेना के जवान अभिषेक कुमार को ढूंढने में करें मदद

हम आपसे अनुरोध करते हैं कि भारतीय सेना के...