Una: चिंतपूर्णी दरबार में नतमस्तक हुईं हरमनप्रीत कौर, वर्ल्ड कप पल को बताया जिंदगी का सबसे खास लम्हा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी राजेश कालिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करवाई, जिसमें हरमनप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से भाग लिया।

मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में हरमनप्रीत कौर को देखने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इसी दौरान राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी संदीप कुमार ने जब उनसे ऑटोग्राफ की मांग की, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए ऑटोग्राफ देकर उनका आग्रह पूरा किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरमनप्रीत कौर ने अपने क्रिकेट करियर के सबसे यादगार पल को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का वह क्षण कभी भुलाया नहीं जा सकता, जब वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उनके हाथों में आई थी। यह पल उनके लिए गर्व और भावनाओं से भरा हुआ था।

इसके साथ ही उन्होंने युवा लड़कियों को संदेश देते हुए कहा कि अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और लगन से ही सफलता हासिल की जा सकती है। हरमनप्रीत कौर के इस संदेश ने युवाओं, खासकर लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!