Kangra: धर्मशाला की वादियों में सुकून के पल बिता रही हैं फातिमा सना शेख, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख, जिन्होंने फिल्म दंगल में गीता फोगाट का किरदार निभाया था, इन दिनों हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में वक्त बिता रही हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह एक कैफे में नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन फोटोज को शेयर करते हुए फातिमा ने मजेदार कैप्शन लिखा, “पहनने को कुछ नहीं है। शार्लो: (कुछ नहीं कहतीं, बस कपड़े थमा देती हैं)।” इसके अलावा उन्होंने लिखा, “वह आधिकारिक तौर पर जीवनभर के लिए मेरे साथ जुड़ गया है। ऐसे टैलेंटिड दोस्त सबको नसीब हों।”

यह पहली बार नहीं है जब फातिमा धर्मशाला आई हैं। साल 2021 में भी उन्होंने यहां के खूबसूरत नजारों के साथ अपनी तस्वीरें साझा की थीं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी सादगी और अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!