Kangra: रैत के द्रोणाचार्य कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की धूम: छात्रों ने दिखाए विज्ञान के कमाल, ‘Women in Science’ थीम पर हुआ खास कार्यक्रम

द्रोणाचार्य सनात्कोत्तर महाविद्यालय रैत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना था। कार्यक्रम का आयोजन द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी में जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी और तकनीकी नवाचार से जुड़े मॉडल विशेष रूप से सराहे गए। छात्रों ने अपने मॉडलों के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की कि विज्ञान किस प्रकार रोजमर्रा के जीवन और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” विषय पर आकर्षक और ज्ञानवर्धक पोस्टर तैयार किए, जिनमें विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सहायक प्रोफेसर अतुल राणा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान केवल तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को आसान बनाने और देश के विकास को गति देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्रों को नवाचार, अनुसंधान और वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में वे रोटरैक्ट क्लब के सलाहकार के रूप में भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष राजेश राणा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कंप्यूटर साइंस विभाग के सभी अध्यापकगण ने कार्यक्रम में भाग लिया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य कॉलेज की टीम की भी सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर क्लब की बोर्ड ऑफ मेंबर्स (BOM) सदस्य Rtr. अवंतिका ठाकुर सहित क्लब की सदस्य Rtr. शिल्पा, Rtr. सेजल, Rtr. कार्तिका और अन्य टीम सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के संचालन और गतिविधियों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!